Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना ने रूस से कब्जा मुक्ता कराया 400 वर्ग किमी का इलाका,कई शहरों को लिया वापस

इंटरनेशनलRussia Ukraine War: यूक्रेनी सेना ने रूस से कब्जा मुक्ता कराया 400...

Date:

कींव। यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि देशवासियों के लिए अच्छी खबरें हैं। एक यूक्रेनी बलों ने पूर्व में कई अहम इलाके रूसी कब्जे से मुक्त कराया है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री सैन्य पैकेज के साथ कींव पहुंचे। जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने खारकीव में कई कस्बों व शहरों को वापस रूस के कब्जे से मुक्त करा लिया है। विश्लेषकों के अनुसार यूक्रेन 400 वर्ग किमी इलाका वापस पा चुका है। कींव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका रूसी आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन सहित रूस के शिकार 18 देशों को दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता देगा। इसमें से आधी रकम सीधे तौर पर यूक्रेन को मिलेगी।

यूक्रेनी बलों ने खारकीव में रूसी सेना को करीब 20 किमी  पीछे धकेल दिया। रूसी सैन्य विशेषज्ञों के सोशल मीडिया अकाउंटों से पता चला कि बालाक्लेइया में रूस को काफी नुकसान हुआ। अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऊर्जा सप्लाई को हथियार बना रहे हैं। इससे पहले पुतिन ने कहा था कि अगर अमेरिका ने रूसी ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने की जरा भी कोशिश की तो पश्चिम को ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। पुतिन के बयान को लेकर व्हाइट हाउस की सचिव कैरेन जीन पियरे ने बताया था कि इससे पता चलता है कि पुतिन ऊर्जा को हथियार बना रहे हैं। परमाणु संयंत्र को लेकर जपोरिझिया में दोनों देशों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। गुरुवार को यहां दोनों तरफ से भारी गोलाबारी देखने को मिली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related