Ukraine War: भारत के जज ने ICJ में किया रूस के खिलाफ मतदान

नेशनलUkraine War: भारत के जज ने ICJ में किया रूस के खिलाफ...

Date:


Ukraine War: भारत के जज ने ICJ में किया रूस के खिलाफ मतदान

नई दिल्ली। भारत के जज ने आईसीजे (ICJ) में किया रूस के खिलाफ मतदान कर पुतिन को बड़ा झटका दिया है। हेग स्थित अंतरराष्ट्र्रीय न्यायालय यानी आईसीजे में यूक्रेन की याचिका पर ये मतदान कराया गया था। इस मतदान के दौरान भारत के जज ने रूस के खिलाफ मतदान कर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को झटका दिया है। आईसीजे में जिस भारतीय जज ने मतदान किया उसका नाम जस्टिस दलवीर भंडारी है। आईसीजे ने अब रूस को यूक्रेन पर तुरंत हमले बंद करने को कहा है।

Read also: केंद्र ने आपराधिक न्याय प्रणाली परियोजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी

बता दें कि जस्टिस भंडारी संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत आईसीजे में जज हैं। जस्टिस भंडारी निष्पक्ष व बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। आईसीजे में यूक्रेन के अनुरोध पर यूक्रेन के पक्ष में 13 जजों ने मतदान किया जबकि रूस के पक्ष में केवल दो ने मतदान किया। इन 13 जजों में भारत के न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी भी शामिल हैं।

भारत के इस जज द्वारा रूस के खिलाफ मतदान करने से खुद पुतिन हैरान हैं। जिन जस्टिस दलवीर भंडारी (Justice Dalveer Bhandari) ने रूस के खिलाफ मतदान किया वो इंटरनेशनल कोर्ट में दूसरा कार्यकाल पर हैं। जस्टिस दलवीर भंडारी जोधपुर के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में आईसीजे में उन्हें पहले कार्यकाल के लिए चुना। ये 2018 तक रहा। इसके बाद भारत ने फिर से आईसीजे के लिए उनको नामित किया।

Read also: समाधान खोजने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा कीव : पुतिन

वह ब्रिटेन के जस्टिस ग्रीनवुड को हराकर आईसीजे में एक और कार्यकाल जीता। जस्टिस भंडारी पद्मभूषण से सम्मानित हैं। वो पिछले 40 साल से अधिक समय से देश की न्याय प्रणाली का हिस्सा हैं। जस्टिस भंडारी ने कभी वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद वो हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के जज भी रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...