Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति की कार हादसे का शिकार, जेलेंस्की को आई मामूली चोट

इंटरनेशनलUkraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति की कार हादसे का शिकार, जेलेंस्की को आई...

Date:

कीव। यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इस हादसे में राष्ट्रपति को मामूली चोट आई है। जेलेंस्की के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही न्याकिफोरोव ने आज गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि एक कार, राष्ट्रपति की कार और बाइक से टकरा गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के बाद डॉक्टर ने जेलेंस्की की जांच कर बताया कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हैं। डॉक्टरों ने जेलेंस्की के साथ उनके ड्राइवर को चिकित्सा सहायता दी। उन्हें एक एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर अस्पताल भेजा गया। प्रवक्ता ने बताया कि कानूनी एजेंसियां दुर्घटना की जांच करेंगी। 

दूसरी ओर रूस के साथ पिछले आठ महीने से चल रहे युद्ध ने नये चरण में प्रवेश कर लिया है। यूक्रेन का प्रमुख रणनीतिक शहर इजियम पिछले छह महीने से रूसी के कब्जे में था लेकिन यूक्रेनी सेना ने इस पर कब्जा हासिल कर लिया है। शनिवार को यूक्रेनी सेना ने इजियम शहर में प्रवेश किया, तो यह एक बड़ी सैन्य जीत थी। यूक्रेन की थल सेना के बोहुन ब्रिगेड के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि यूक्रेनी सेना द्वारा रूसी सेना को खारकिव इलाके के पूवÊ शहर इजियम को खाली करने के लिए मजबूर कर दिया गया है। रूसी भाग गए और हथियार व बारूद छोड़ गए। शहर का केंद्र अब रूसी सेना से मुक्त है।  इससे पहले जेलेंस्की ने इजियम का दौरा किया था और इसे अपने कब्जे में लेने के लिए सैनिकों को धन्यवाद और उनका हौसला भी बढ़ाया था। शहर में स्थित सिटी हॉल भले जलकर तबाह हो गया है लेकिन यूक्रेन का झंडा अब वहां लहरा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related