Site icon Buziness Bytes Hindi

Ukraine Crisis: रुसी हमले में भारतीय छात्र की मौत के बाद सरकार पर विपक्ष का हमला


Ukraine Crisis: रुसी हमले में भारतीय छात्र की मौत के बाद सरकार पर विपक्ष का हमला

मेरठ। रुस और यूक्रेन (Russia Ukraine Crisis) में हो रहे युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक ओर जहां उनके परिजन चिंतित हैंं। वहीं दूसरी ओर अब सरकार भी विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। बता दें यूक्रेन (Ukraine) में आज एक भारतीय छात्र की रुसी हमले में मौत हो गई। जिसके बाद से परिजन और अधिक परेशान हो गए हैं। बता दें कि आज यूक्रेन के ख़ारकीव ​सिटी में भारतीय छात्र नवीन कुमार की रूसी (Russia) हमले में मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने की भारतीय छात्र नवीन कुमार के मौत की पुष्टि की है। नवीन कर्नाटक के रहने वाले थे और वे खाना लेने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान रुस ने हवाई हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। इसको लेकर मेरठ व्यापार संघ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस बुलाने की मांग की है। वहीं भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत के बाद अब विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।

Read also: यूक्रेन रोमानिया बॉर्डर पार करने के लिए छात्रों को करना पड़ रहा है लंबा इंतजार

कांग्रेसी नेता और प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) विदेश से भारतीय धरोहर और भगवान की मूर्ति वापस लाने की बात करते हैं। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए कोई ठोस कदम केद्र सरकार द्वारा नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भी प्रधानमंत्री भारतीय छात्रों को यूक्रेन से वापस लाने की कोई ठोस योजना बनाने के बजाए चुनाव में भाषण बाजी में व्यस्त हैं। ये समय राजनीति या अपनी शेखी बताने का नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र के मारे से जाने से इसका सभी को दुख है। वहीं रालोद के वरिष्ठ नेता राजकुमार सांगवान ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर रालोद श्रद्धांजलि अर्पित करती है। वहीं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से इस चीज की मांग करती है कि जल्द से जल्द यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की ठोस व्यवस्था की जाए।

Exit mobile version