Site icon Buziness Bytes Hindi

Ukraine Crisis: तीन दिन बिस्कुट खाकर मिटाई भूख,25 किमी पैदल चलकर पोलैड पहुंची मुस्कान


Ukraine Crisis: तीन दिन बिस्कुट खाकर मिटाई भूख,25 किमी पैदल चलकर पोलैड पहुंची मुस्कान

मेरठ। रुस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) के बीच फंसे भारतीय छात्र किसी तरह से भूखे प्यासे घर पहुंचने की जल्दबाजी में हैं। हालांकि यूक्रेन में रह रहे लोग भारतीय छात्रों की मदद कर रहे हैं और वे भारतीय छात्रों को वहां रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन रुस के हवाई हमले के बीच परिजन कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। यहीं कारण है कि भारतीय यूक्रेन में फंसे अपने बच्चों को वापस बुला रहे हैं। मेरठ की मुस्कान सिदृीकी यूक्रेन के पोल्टावा में एसबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। वे मेरठ से तीन महीने पहले ही यूक्रेन गईं थीं। शुरूआती के दिनों में तो बहुत अच्छा था लेकिन जैसे—जैसे रुस और यूक्रेन के संबंध खराब होते गए तो वे भी वापस लौटने का प्लान बनाने लगे। मुस्कान ने बताया कि वो और उनके कुछ साथी तीन दिन तक बिस्कुट खाकर रहे। भूख मिटाने के लिए बिस्कुल के अलावा और कुछ उनके पास नहीं था। यूक्रेन के शहर लिवादा में जमकर फायरिंग हो रही थी और आसपास बमों के धमाके हो रहे थे। मुस्कान ने बताया कि उनको पौलेंड पहुंचने में तीन दिन लग गए। पोलैंड पहुंचने के बाद उनकी मदद भारतीय दूतावास ने की। जहां पर उनको होटल में रखा गया था। वहां पर खाना मिला और वहीं से उनके दिल्ली तक पहुंचने की व्यवस्था की गईं। मुसकान ने बताया कि ठंड इतनी है कि वहां पर रहना काफी मुश्किल है। पोलैंड से करीब 25 किमी पहले ही उनकी बस को रोक लिया गया और वहां से पैदल चलने को बोला गया। 25 किमी पैदल चलने में कई लोगों के पैरों में छाले तक पड़ गए।

Read also: रुस यूक्रेन युद्ध का पड़ेगा स्मार्टफोन और इलेक्ट्रानिक आइटम पर असर,कीमतों में होगा बेतहाशा इजाफा

सब कुछ वहीं छोड़कर अपनी जान बचाकर निकले :

मुस्कान का कहना है कि पोल्टावा में जहां वो रूके हुए थे। वहां पर करीब 150 भारतीय छात्र थे। सभी को कहा गया कि अपना सामान यहीं छोड़ों और तुरंत बस के रास्ते किसी तरह से पोलैंड तक पहुंचे। वहां से विमान द्वारा उनको भारत भेजा जाएगा। वे सभी लोग अपना सामान छोड़कर किसी तरह से जान बचाकर पोलैंड के बार्डर तक पहुंचे जहां पर उनकी मदद के लिए भारतीय दूतावास (Indian Embassy) के अधिकारी तैनात किए गए थे।

Read also: Russia Ukraine war: रुस की बमबारी में एक और भारतीय छात्र की मौत,यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लाट में आग

पीएम मोदी का जताया धन्यवाद :

मुस्कान सिददीकी ने बताया कि उसके साथ करीब 300 भारतीय छात्र वापस लौटे हैं। अभी वहां पर छात्र फंसे हुए हैं। हमारी सरकार सभी को सुरक्षित निकाल रही हैं। मुस्कान ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) को इसके लिए धन्यवाद। आज यूक्रेन में फंसे लोग वहां से पीएम मोदी की बदौलत ही निकल पाए हैं।

Exit mobile version