Russia Ukraine War Update: रुस के हमले से डरे यूक्रेन ने स्वतंत्रता समारोह के कार्यक्रमों पर लगाई पाबंदी, रैलियों पर भी रोक

इंटरनेशनलRussia Ukraine War Update: रुस के हमले से डरे यूक्रेन ने स्वतंत्रता...

Date:

कीव। रूस के संभावित हमले से घबराए यूक्रेन ने अब देश में सभी प्रकार के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। बता दें कि ये सप्ताह यूक्रेन के स्वतंत्रता समारोह के रूप में मनाया जाता है। जिसमें स्वतंत्रता वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और रैलियां निकाली जाती हैं। स्कूलों और कालेजों में कार्यक्रम होते हैं। पूरे सप्ताह स्वतंत्रता वर्षगांठ के मौके पर जश्न होता है। लेकिन इस बार सभी प्रकार के कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसा रूस के संभावित बडे़ हमले को देखते हुए किया गया है। यूक्रेन का आरोप है कि रूस अब रिहाएशी ठिकानों को निशाना बना रहा है।  रूस ने तड़के दक्षिणी यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास और पश्चिमी शहरों पर रॉकेट दागे हैं। जबकि राजधानी कीव में रूसी हमलों के डर से कोई बाहर नहीं निकल रहा है। सभी माल और बाजार बंद कर दिए हैं। वहीं सोवियत शासनकाल से आयोजित होते रहे स्वतंत्रता समारोह के मौके पर इस सप्ताह रैलियों और कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है।

Read also: Ukraine Crisis: यूक्रेन के हमले से बौखलाए रुस कर रहा बड़े प्रहार की तैयारी, अमेरिका हुआ सतर्क

रूस के कब्जे वाल दिनिप्रो नदी के दक्षिणी तट पर जपोरिझिया परमाणु संयंत्र परिसर स्थित तोपखाने और रॉकेट के हमलों ने क्षेत्र में परमाणु आपदा का खतरा पैदा कर दिया है। इसे देखते हुए आसपास के इलाके को लोगों से खाली करने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार संयंत्र पर हमलों से रेडियोधर्मी के उत्सर्जन का खतरा बढ़ रहा है। यूक्रेन को अमेरिका और यूरोप की मदद के बाद भी रूस से लगातार डर सता रहा है। गत रविवार को यूक्रेन ने रूस पर पूरी ताकत के साथ हमला किया था। जिसके बाद रूस को काफी नुकसान हुआ था। लेकिन अब रूस ने बडे़ पैमाने पर यूक्रेन को चोट पहुंचने की तैयारी शुरू की है। इससे यूक्रेन और वहां की जनता में डर बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...