Site icon Buziness Bytes Hindi

UGC NET 2022: बढ़ाई गयी आवेदन की तारीख, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

यूजीसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट की तारीख फिर से बढ़ा दी है, वहीं यह फैसला छात्रों की विशेष माँग पर लिया गया है। इसके साथ ही दिसम्बर 2021 और जून 2022 चक्रों के संयुक्त रूप से आयोजन के लिये आवेदन की तारीख बढ़ा दी गयी है।

इसके बाबत जानकारी देते हुये यूजीसी के अध्यक्ष एम.जगदीश कुमार ने ट्वीट करके इससे संबंधित जानकारी साझा की है, उन्होंने कहा कि UGC नेट आवेदन को लेकर उम्मीदवारों से प्राप्त हो रहे निवेदनों के मद्देनजर संयुक्त चक्रों की आवेदन तिथि बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं पहले इसके आवेदन की अंतिम तारीख 20 मई और आवेदन में सुधार की तारीख 21 से 23 मई थी, वहीं आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू की गयी थी।

इसके साथ ही UGC नेट के आवेदन की तारीख जरूर बढ़ाई गयी है, लेकिन अभी आवेदन में संशोधन की तारीख की घोषणा नहीं गयी है। वहीं ऐसे में माना जा रहा है कि एप्लीकेशन सबमिट करने की अंतिम तिथि से पहले ही इसमें सुधार करना होगा।

Exit mobile version