Site icon Buziness Bytes Hindi

Uddhav Thackeray Sanjay Raut ED: राउत की गिरफ़्तारी पर बोले उद्धव, वक्त कभी भी बदल सकता है

ED द्वारा शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा है कि आज आपका वक्त है लेकिन जब उनका वक्त आएगा तो फिर देखिएगा क्या होगा. उद्धव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज आप खुद को अपराजेय समझ रहे हैं लेकिन वक़्त बदलते देर नहीं लगती, वक्त कभी भी बदल सकता है. इसलिए लोकतंत्र को ख़त्म मत कीजिये। उद्धव ने कहा कि हिटलर भी यही समझता था लेकिन उसका भी अंत कैसा हुआ यह सभी जानते हैं.  

शिवसेना पक्ष प्रमुख ने कहा कि विरोध के स्वर को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. केंद्रीय जांच एजेंसियों का केंद्र सरकार खुलकर इस्तेमाल कर रही है. जिन लोगों ने घुटने तक दिए वो हम्माम में चले गए लेकिन संजय राउत झुकने वाले नहीं. शिवसेना को उनपर अभिमान है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘झुकेगा नहीं’ डायलॉग सुनने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन दबाव के आगे सब झुक जाते हैं. लेकिन संजय राउत ने वास्तव में यह कर दिखाया कि ‘मैं झुकेगा नहीं.’

Read also: Rudrabhishek Agra Taj Mahal: ताजमहल में रूद्राभिषेक का ऐलान,हिंदूवादी नेता घर में नजरबंद

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने सवाल किया कि संजय राउत का गुनाह यही है न कि वो निडर और निर्भीक पत्रकार हैं ? दबाव के आगे नहीं झुकते, जो सही नहीं लगता, वो बोल देते हैं? उद्धव ने कहा, साथ छोड़ने वाले लोग आज सत्ता का स्वाद भोग लें. लेकिन समय करवट लेगा, एक दिन सत्ता जाएगी, तब हालात बदलेंगे और तब लोग उन्हें उनका असली चेहरा दिखाएंगे.

Exit mobile version