महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज अपने सार्वजानिक सम्बोधन में शिंदे गुट को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर सिर्फ शिवसैनिकों का अधिकार है और वो किसी भी बाग़ी को पार्टी को चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं करने देंगे. इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने बागियों को मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती भी दी और कहा कि अगर हमने कुछ गलत किया होगा तो महाराष्ट्र की जनता चुनाव में हमें किनारे कर देगी.
उद्धव ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि अगर आपको यही सब करना था तो पहले ही राज़ी हो जाते, न हमको किसी और के साथ जाने की ज़रुरत पड़ती और न आपको हमारी सरकार गिराने की साज़िश करनी पड़ती। आपकी साज़िश ने साबित कर दिया कि आप सिर्फ सत्ता के भूखे हैं. उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों को फटकार लगाते हुए कहा कि पिछले ढाई सालों में भाजपा के लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को कितनी गलियां दी तब आप लोगों के मुंह सिले रहे. उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना का तीर-धनुष कोई भी नहीं ले सकता.
Read also: Ramnagar Accident: नदी के उफान में बही आर्टिगा कार,9 लोगों की मौत
उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनौती देते हुए कहा कि वे शिवसेना को चुनाव निशान छीनकर तो दिखाएं. सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को होने वाली सुनवाई पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि 11 जुलाई का फैसला भारतीय लोकतंत्र का भविष्य भी तय करेगा. अपने सम्बोधन में उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले कुछ समय में बहुत कुछ हो गया. ठाकरे ने कहा, ख़बरें आ रही हैं कि इतने पार्षद चले गए, लेकिन मैं बताना चाहता हूँ कि अब महानगरपालिका चल नहीं रहा है इसलिए फिलहाल सभी पार्षद मात्र कार्यकर्ता हैं. बता दें की ठाणे म्यूनिसपल कारपोरेशन के 67 में से 66 शिवसेना पार्षदों ने एकनाथ शिंदे गुट का दामन थाम लिया है, वहीँ आज मिली जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई के भी बड़ी संख्या में शिवसेना के पार्षद शिंदे गुट में जाने की बात कर रहे हैं.
