उद्धव ने कहा, अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था

फीचर्डउद्धव ने कहा, अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था

Date:


उद्धव ने कहा, अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था और अब इसे तुरंत नहीं हटाया जा सकता। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच ठाकरे ने यह भी कहा कि आने वाले बारिश के मौसम (मानसून) में अत्यधिक सतर्क होने की जरूरत है।

सीएम ठाकरे आगे बोले- मेरी केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात हुई है। मैं हवाई यात्रा सेवा शुरू करने की जरूरत को समझ सकता हूं, पर हमें तैयारी के लिए और वक्त चाहिए।

रविवार को मुख्यमंत्री ने राज्य के नाम टीवी पर प्रसारित एक संदेश में कहा, आगामी 15 दिन और अहम हैं। ढेर सारे लोगों के आवागमन की उम्मीद है। ऐसे में केस भी बढ़ेंगे। ऐसे में सेवाएं धीमे-धीमे ही खुलेंगी। हम अभी लॉकडाउन नहीं हटाएंगे। हम नहीं कह सकते हैं कि यह 31 के बाद खत्म होगा या नहीं…मॉनसून के दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

उनके मुताबिक, ‘‘अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था। इसे तुरंत हटा देना भी उतना ही गलत होगा। हमारे लोगों के लिये यह दोहरा झटका होगा।’’ ठाकरे ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने थोड़ी मदद की है लेकिन वह कोई राजनीतिक छींटाकशी नहीं करेंगे। बता दें कि ठाकरे की पार्टी शिवसेना ने पिछले साल भाजपा से वर्षों पुराना अपना नाता तोड़ लिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...