यूसी ब्राउजर टर्बो 1.9 ने लॉन्च होने के बाद देश में एक महीने में 1.2 करोड़ एक्टिव यूजर्स बनाए हैं। वहीं, दुनियाभर की बात की जाए तो इस ब्राउजर के 2 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। बता दें कि यूसी ब्राउजर टर्बो को 148 देशों में लॉन्च किया गया था। यह ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें इंग्लिश, हिंदी, इंडोनेशियन, वियतनामीज, थाई, रशियन, पोर्तुगीस, स्पैनिश और अरबी भाषा आदि शामिल है। इस ब्राउजर ने भारत और इंडोनेशिया के यूजर्स को सबसे अधिक आकर्षित किया है। यह ब्राउजर लॉन्चिंग के बाद से ही अभी तक बहुत बार डाउनलोड किया जा चुका है। साथ ही इसके काफी पॉजिटिव रिव्यू भी मिले हैं।
ब्राउजर की सफलता पर बात करते हुए, यूसीवेब ग्लोबल बिजनेस के उपाध्यक्ष हुइआयुआन यांग ने कहा, “हम हमेशा दुनिया भर में अपने विशाल उपयोगकर्ता आधार की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए साधन तलाश रहे हैं। यूसी ब्राउजर की तेजी से डाउनलोडिंग और मोबाइल ट्रैफिक सेविंग फीचर्स ने हमें एक मजबूत प्रतिष्ठा दिलाई है। यूसी ब्राउजर टर्बो एक साफ-सुथरा इंटरफेस और ऐड ब्लॉक फीचर के साथ एक अधिक सुविधाजनक खोज उपकरण है। यह उपयोगकर्ताओं को तेज खोज अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। हम ऐप के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रसन्न हैं।”
यूसी टर्बो ने हाल ही में ”प्राइवेट स्पेस” और ”वीडियो प्लेइंग इन द बैकग्राउंड” फीचर को भी शुरू किया है। यह ऐसा फीचर है, जो विश्व भर में यूजर्स फ्रेंडली है। वीडियो प्लेइंग इन द बैकग्राउंड फीचर के माध्यम से यूजर्स को दूसरे काम करते हुए भी क्रिकेट मैच आदि जैसे रोमांचक वीडियो देखने की सुविधा मिलती है। यह लेटेस्ट अपडेशन की दिशा में एक कदम है। यूसी ब्राउजर यूजर्स की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए लगातार अपने प्रोडक्ट को ऑप्टिमाइज कर रहा है।

