UAE: राष्ट्रपति शेख खलीफा का हुआ निधन, पूरे देश में शोक की लहर

इंटरनेशनलUAE: राष्ट्रपति शेख खलीफा का हुआ निधन, पूरे देश में शोक की...

Date:

संयुक्त अरब अमीरात से एक बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है, जहाँ संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन होने की खबर है। वहीं उनके बारें में बात करें तो उन्हें सन 2004 में पिता की मृत्यु के बाद राष्ट्रपति चुना गया था, इसके पहले उनके पिता स्व.शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान यूएई की कमान संभाले थे, वहीं शेख खलीफा को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था।

वहीं इनका जन्म सन 1948 में हुआ था, वह यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबुधाबी के 16 वें शासक थे। इसके साथ ही उनके शासनकाल में अमीरात ने नयी ऊंचाइयों को छुआ है, जहाँ तेजी से विकास हुआ साथ ही देश लौटने वाले लोगों का जीवन भी सुधरा। वहीं इन्होंने राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यूएई के नागरिकों और निवासियों की सम्रद्धि को ध्यान में रखते हुये कई योजनाएं बनाई, जिन्होंने बेहतरीन कामयाबी हासिल की।

इसके साथ ही हाल में ही उन्होंने बयान देते हुये कहा था कि पिता की विरासत भविष्य में हमारा मार्गदर्शन करेगी, जहाँ से एक समृद्ध भविष्य का रास्ता निकलेगा। इसके साथ ही उन्होंने उत्तरी अमीरात की जरूरतें देखते हुये वहाँ के कई दौरे किये, साथ ही वहाँ आवास, शिक्षा सहित कई सेवाएं लोगों को मुहैया कराई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...