Site icon Buziness Bytes Hindi

UAE: आब-ए-जमजम लाने पर सरकार ने लगाई रोक, हज यात्रियों की अरदास रह जायेगी अधूरी

सऊदी अरब सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुये यात्रियों के सामान में आब-ए-जमजम लाने पर रोक लगा दी है, जिसके बाबत नोटिस पहले ही जारी कर दिया गया था। वहीं इस फैसले के बाबत एयरलाइन कंपनियों को सख्ती से इसका पालन करने की सलाह दी गयी है, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।

बता दें कि इसके पहले हज यात्री को सऊदी अरब से 10 लीटर जमजम लाने की इजाजत थी, लेकिन अब इसके लाने पर पूर्णतया रोक लगा दी गयी है। वहीं इस नोटिस में सऊदी जनरल एविएशन ऑथिरिटी (SGAA) ने जानकारी देते हुये कहा है कि श्रद्धालु और यात्री अब एयरपोर्ट से डिपार्चर के वक्त सामान के साथ पवित्र जमजम नहीं ले जा सकेंगे।

आगे उन्होंने बतलाया कि इस नियम का पालन सभी कमर्शियल और प्राइवेट एयरलाइन कंपनियों को करना होगा। वहीं सामान में अब किसी भी तरह के लिक्विड पर रोक लगायी गयी है, लेकिन इसकी वजह उन्होंने नहीं बताई है। दूसरी तरफ इस आदेश का पालन सख्ती से कराने के लिये इसके लिये अब लोगों को सऊदी अरब सरकार की सख्ती से गुजरना होगा, जहाँ यात्री के सामान में सघन जाँच की जायेगी।

Exit mobile version