Site icon Buziness Bytes Hindi

UAE: देश को मिला नया राष्ट्रपति, अबुधाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद ने संभाली कमान

अभी हाल में ही UAE का राष्ट्रपति पद खाली हो गया था, क्योंकि वहाँ के मौजूदा राष्ट्रपति शेख खलीफा का निधन हो गया था। वहीं अब शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को संयुक्त राष्ट्र अमीरात का नया राष्ट्रपति चुना गया है, वहीं यह 61 वर्षीय नेता इस देश के तीसरे राष्ट्रपति होंगे। बता दें कि UAE की फेडरल सुप्रीम काउंसिल की बैठक में शेख मोहम्मद को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया, वहीं यह बैठक अबुधाबी के अल-मुशरिफ पैलेस में आयोजित हुई थी, जहाँ उन्हें देश का नेता चुना गया है।

इसके साथ ही उनकी इस नियुक्ति पर प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद ने शेख मोहम्मद को बधाई प्रेषित की है। दूसरी ओर राष्ट्रपति शेख खलीफा की मृत्यु के बाद संयुक्त अरब अमीरात में 40 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इसके साथ ही सभी मंत्रालयों और प्राइवेट सेक्टर में 3 दिन के लिये कामकाज बन्द कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में आज एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है, जहाँ सरकारी इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है।

वहीं PM नरेंद्र मोदी ने दिवंगत राष्ट्रपति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात और भारत के संबंध बेहद मजबूत हुये हैं, वह 3 नवम्बर 2004 से अबुधाबी के शासक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। इसके साथ ही आज भारत में सभी मनोरंजन कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है, साथ ही सरकारी कार्यालयों में शोक दिवस का पालन किया जा रहा है।

Exit mobile version