Site icon Buziness Bytes Hindi

Tyagi Panchayat Noida: नोएडा महापंचायत में त्यागी समाज का ऐलान, बीजेपी नेताओं को नहीं घुसने देंगे गाँव में

नोएडा। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले नोएडा सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली,  राजस्थान, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश सहित आठ राज्यों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समाज के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मंच से भाजपा के विरोध में हुंकार भरी गई। मंच से राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि महासंघ के प्रधान संरक्षक नरेंद्र त्यागी कहा कि श्रीकांत के साथ छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज हुए। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो।त्यागी समाज की महापंचायत सुबह 10 बजे से शुरू हुई। महापंचायत का आयोजन नोएडा गेझा गांव में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने  महर्षि आश्रम रामलीला मैदान में किया। महापंचायत में दोपहर बाद तक लोगों का आना लगा रहा और सुबह से नारेबाजी करते हुए लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रहे थे। गेझा के एंट्री पर पोस्टर लगाया था, जिसमें लिखा था कि गांव में भाजपा नेताओं का प्रवेश बंद है। महापंचायत की शुरुआत में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में जबरन सोसायटी में घुसने पर जेल जाने वाले छह युवकों को पंचायत के मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और मंच से श्रीकांत के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपाइयों के खिलाफ त्यागी समाज के नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली।

Read also: Terrorist Attack Alert Punjab: पंजाब में ख़ुफ़िया अलर्ट, ISI पब्लिक प्लेस पर करा सकती है आतंकी हमले

महापंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने कमिश्नरेट पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान कहा कि पुलिस ने श्रीकांत त्यागी और उसके परिवार पर गलत तरीके से कार्रवाई की। मंच से बोलते हुए राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि महासंघ के प्रधान संरक्षक नरेंद्र त्यागी कहा कि श्रीकांत मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज किया है। इसे बिना शर्त हटाया जाए। मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इसी के साथ श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।त्यागी समाज के नेताओं ने महापंचायत में कहा पुलिस ने सांसद की शह पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी और उसकी मामी को परेशान किया। पुलिस की जीप में उनकी मामी को हरिद्वार ले जाया गया। इसे त्यागी समाज अपमान मान रहा है। जेल गए लोकेंद्र त्यागी ने महापंचायत में श्रीकांत त्यागी का संदेश सुनाया। लोकेंद्र ने कहा कि आपने गैंगस्टर से नेता बनते हुए तो बहुत देखे होंगे। लेकिन नेता से गैंगस्टर बनते श्रीकांत त्यागी को देखिए। इस दौरान श्रीकांत सहित छह युवकों पर दर्ज मामले वापस लेने और अनु त्यागी को प्रताड़ित करने के मामले की न्यायिक जांच कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं।

Exit mobile version