सीएम ऑफिस के सामने दो महिलाओं ने किया आत्मदाह, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेशसीएम ऑफिस के सामने दो महिलाओं ने किया आत्मदाह, एक की हालत...

Date:


सीएम ऑफिस के सामने दो महिलाओं ने किया आत्मदाह, एक की हालत गंभीर

लखनऊ: ज़मीन के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के प्रयास में नाकाम होने पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन के सामने दो महिलाओं ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा ली| इस घटना में एक महिला की एक की हालत गंभीर होने की बात कही जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक ज़मीन के विवाद में अपनी फरियाद लेकर यह परिवार सरकारी कार्यालयों में और पुलिस थानों में भटक रहा मगर उनकी मदद कोई नहीं कर रहा था. आज इसी सिलसिले अमेठी की यह दोनों महिलाऐं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की आस में लोक भवन पहुंची मगर उन्हें निराशा हाथ लगी शायद इसीलिए इन्होने यह तरीका अपनाया है.

घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गयी हैं| कांग्रेस ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है| कांग्रेस नेत्री आराधना मिश्रा मोना ने ट्वीट करते हुए अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है |

उन्होंने ट्वीट में कहा- गुंडों की प्रताड़ना से व मामले की सुनवाई न होने से परेशान अमेठी की 2 महिलाओं ने विधानसभा लखनऊ के सामने आत्मदाह का प्रयास किया
स्मृति ईरानी जी अमेठी की जनता की आज यह दुर्दशा है। अधिकारीयों के लचर रवैये से जनता त्रस्त है
मुख्यमंत्री जी तत्काल पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए

वहीँ आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी इस घटना की फोटो ट्वीट की है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...