दो विकेट हाथ में, 15 गेंदें शेष फिर भी जीत का रन न बना सकी टीम इंडिया

फीचर्डदो विकेट हाथ में, 15 गेंदें शेष फिर भी जीत का रन...

Date:

हीरो बनने की चाहत कभी कभी बहुत भारी पड़ जाती है, कल श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की श्रंखला के पहले ODI में भारत के साथ यही हुआ. मैच का स्कोर लेवल हो चूका था, सिर्फ जीत का रन बनना था, हाथ में दो विकेट थे और 15 गेंदें शेष थीं, क्रीज़ पर शिवम् दूबे और सिराज की जोड़ी थी जो मुश्किल समय में 19 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के द्वार पर पहुंचा चुकी थी। शिवम् दुबे जो अपनी 25 रनों की पारी में दो छक्के और एक चौका लगा चुके थे श्रीलंका के पार्ट टाइम स्पिनर कप्तान चरिथ असलंका को डिफेंड करने गए मगर चूक गए, गेंद उनके पैड में लगकर लेग साइड में चली गयी, दोनों भारतीय बल्लेबाज़ों ने रन भाग लिया, अम्पायर ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों की हलकी अपील का कोई नोटिस नहीं लिया मगर तभी कप्तान असलंका ने बाकी बचे रिव्यु को लेना बेहतर समझा और शिवम् दुबे विकेट के सामने पाए गए. भारत का स्कोर 9 विकेट पर 230 हो गया.

श्रीलंका के खेमे में एकबार फिर हार से बचने यानि मैच टाई करने की उम्मीद जगी. भारत के पास इस एक रन के लिए गेंदे अब भी काफी पड़ी थीं, क्रीज़ पर अर्शदीप आये जिनकी बल्लेबाज़ी पहले से काफी बेहतर हो चुकी थी. इस एक रन को बचाने के लिए असलंका ने अपने अधिकांश फील्डरों को सर्किल में बुला लिया। अभी भी आसानी से एक रन लिया जा सकता था, कोई जल्दी नहीं थी मगर अर्शदीप को लगा कि हीरो बनने का अच्छा मौका है, उन्होंने असलंका की गेंद को उड़ाने की कोशिश की और गेंद बजाये उनके बल्ले के उनके पैड टकराई और अम्पायर को उन्हें पगबाधा आउट देने में कोई हिचक नहीं हुई.

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और आठ विकेट खोकर सिर्फ 230 रन ही बना सकी. ये स्कोर आलराउंडर Dunith Wellalage के नाबाद 67 और पाथुम निसंका की 56 रनों की पारियों की बदौलत आ पाया। भारत के लिए अर्शदीप और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट हासिल किये। जवाब में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की. सलामी जोड़ी रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 13 वे ओवर तक 75 रन जोड़कर शानदार स्टार्ट दे चुके थे, इसी स्कोर पर गिल के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। उधर कप्तान रोहित शर्मा की धुंआधार बल्लेबाज़ी जारी थी मगर जोड़ी टूटने के बाद जल्द ही वो भी 58 रनों की आक्रमक पारी खेलकर वेलालागे का दूसरा शिकार बने. वाशिंगटन सूंदर 5 रन बनाकर चलते बने. 130 पर भारत का चौथा विकेट विराट के रूप में गिरा. दो रन बाद ही श्रेयस भी चलते बने.

इसके बाद के एल राहुल और अक्षर पटेल के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई. 189 के स्कोर पर राहुल हसारंगा का दूसरा शिकार बने. 10 रनों बाद अक्षर 33 रनों की उम्दा पारी खेलकर कामचलाऊ स्पिनर चरिथ असलंका की गेंद पर आउट हो गए. 211 के स्कोर पर कुलदीप के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा. भारत यहाँ पर मुश्किल में था मगर सिराज ने शिवम् दूबे का अच्छा साथ दिया और स्कोर को बराबरी तक पहुंचाकर टीम की हार को टाल दिया, अब सिर्फ जीत बाकी थी जो सामने खड़ी थी मगर असलंका ने दो गेंदों में भारत से वो जीत छीन ली.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...