Site icon Buziness Bytes Hindi

मैच फिक्सिंग के आरोप में UAE के दो क्रिकेटर ससपेंड


मैच फिक्सिंग के आरोप में UAE के दो क्रिकेटर ससपेंड

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंगउन दो सबसे बड़े जिन्न में से हैं जो किसी भी टीम और उसके खिलाड़ियों को पतन की ओर ले जाते हैं। खेल जगत में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसे तमाम क्रिकेट बोर्ड इसकी चपेट में आ चुके हैं। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट बोर्ड पर भी मैच फिक्सिंग का जिन्न लहराता नजर आ रहा है। आईसीसी ने यूएई की टीम के कप्तान मोहम्मद नावेद और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शैमान अनवर बट्ट को मैच फिक्सिंग के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को साल 2019 में खेले गये टी20 विश्व कप क्वालिफॉयर मुकाबलों में खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग के लिये उकसाने के प्रयास में दोषी पाया है। मोहम्मद नावेद को इससे पहले भी साल 2019 में टी10 लीग के दौरान मैच फिक्सिंग का दोषी पाया जा चुका है।

आईसीसी की एंटी करप्शन कमिटी ने यूएई के पूर्व कप्तान मोहम्मद नावेद और शैमान अनवर को एंटी करप्शन के दो अपराधों के तहत दोषी पाया गया है। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने कमिटी के सामने सुनवाई के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया और कमिटी ने जांच के लिये स्वतंत्र कमिटी की गठन किया है।

सुनवाई के बाद आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ‘यह दोनों ही खिलाड़ी आने वाले समय में सस्पेंड रहेंगे और कार्रवाई पूरी होने के बाद उन पर खेल में भाग लेने को लेकर बैन लगाया जायेगा। कमिटी ने दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप क्वालिफॉयर 2019 के दौरान मैचों को फिक्स कराने के लिये खिलाड़ियों को उकसाने और परिणामों को प्रभावित करने के प्रयास के लिये दोषी पाया है।’

Exit mobile version