बड़ा अपसेट: दो बार का चैम्पियन टी-20 विश्व कप से बाहर

स्पोर्ट्सबड़ा अपसेट: दो बार का चैम्पियन टी-20 विश्व कप से बाहर

Date:

टी 20 विश्व कप सुपर 12 में पहुंचने की जंग की शुरुआत एक बड़े अपसेट से हुई थी और क्वालिफाइंग दौर के अंतिम दिन भी एक बहुत बड़ा अपसेट सामने आया। दो बार टी 20 विश्व कप को जीतने वाली एकमात्र टीम वेस्टइंडीज आयरलैंड का हाथों हार कर मुकाबले से बाहर हो गयी. वेस्टइंडीज की टीम ने 2012 और 2016 में विश्व कप जीता था. वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप से बाहर होना उसके लिए बहुत बड़ा झटका है वहीँ आयरलैंड की टीम ने इस जीत के साथ सुपर 12 में जगह बना ली है, हालाँकि अभी यह तय हुआ है कि वह किस ग्रुप में खेलगी। इस बात का फैसला आज खेले जाने वाले दिन के दुसरे और क्वालिफाइंग दौर के अंतिम मैच से होगा जहाँ ज़िम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जायेगा। इनमें जिसे भी जीत मिलेगी वो सुपर 12 में दाखिल हो जाएगी फिर इसके बाद ग्रुप का फैसला नेट रन रेट पर होगा।

वेस्टइंडीज की बात करें तो टैलेंटेड और आक्रामक खिलाडियों से लैस इस टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा, उसे अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा, दुसरे मैच में उसे ज़िंबाबवे पर 31 रनों की कामयाबी मिली हालाँकि वेस्टइंडीज की इस जीत में ज़िम्बाब्वे की लापरवाही का बड़ा हाथ था. और आज आयरलैंड के हाथों भी उसे हारकर शर्मिंदा होना पड़ा.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज ने लड़खड़ाते हुए किसी तरह 146 के स्कोर तक पहुँचने में कामयाबी हासिल की. इस स्कोर तक भी पहुँचाने का श्रेय सिर्फ एक बल्लेबाज़ ब्रैंडन किंग को जाता है जिन्होंने 48 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 24 और अंत में ओडीन स्मिथ की नाबाद ठेस 19 रनों की पारी ने वेस्टइंडीज के स्कोर को कुछ सम्मान दिलाया। आयरलैंड के लिए गैरेथ डेलेनी ने शानदार गेंदबाज़ी की और चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

वहीँ 147 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत शानदार तरीके से हुई. अनुभवी पॉल स्टर्लिंग और ऐंडी बैलबर्नी के बीच मात्र 7.3 ओवरों में 73 रनों की साझेदारी हुई. इस स्कोर पर ऐंडी बैलबर्नी 23 गेंदों पर 37 रनों की धुंआधार पारी खेली जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे. आयरलैंड की जीत के हीरो पॉल स्टर्लिंग रहे जिन्होंने टूर्नामेंट में बिलकुल सही समय पर फॉर्म में वापसी की और 66 रनों की शानदार पारी खेली, स्टर्लिंग पहले के दोनों मैक्सघों में नाकाम रहे थे , वहीँ लोर्कन टकर ने आक्रमक 47 रन बनाये। जीत का रन भी उन्होंने छक्का लगाकर बनाया. इस तरह आयरलैंड ने ववेस्टइंडीज़ को 9 विकेट से रौंद दिया.

किसी विश्व कप चैंपियन की मेन राउंड में न पहुँच पाने की यह पहली घटना है. कैरिबियन क्रिकेट के इतिहास का यह एक काला दिन होगा। वेस्टइंडीज के क्रिकेट कल्चर के हिसाब से टी 20 क्रिकेट बिलकुल परफेक्ट फॉर्मेट है और शायद इसीलिए वो दो बार चैम्पियन बने लेकिन इस प्रतियोगिता के आठवें एडिशन के मेन राऊंड से आज वो बाहर हो चुके हैं. वेस्टइंडीज की इस एग्जिट से यह बात भी सामने आती है कि टी 20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को कमज़ोर नहीं समझना चाहिए। नीदरलैंड के बाद आयरलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना इस बात को सच साबित करता है, और क्या पता कि अगले मैच में स्कॉटलैंड भी ज़िम्बाबवे को हराकर सुपर 12 में दाखिल हो जाय और अगर ऐसा हुआ तो यह भी एक इतिहास होगा कि तीन नॉन टेस्ट प्लेइंग देश ICC का विश्व कप खेल रहे होंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related