सुरक्षाबलों के हाथों जैश के दो आतंकी हुए ढेर

फीचर्डसुरक्षाबलों के हाथों जैश के दो आतंकी हुए ढेर

Date:


सुरक्षाबलों के हाथों जैश के दो आतंकी हुए ढेर

श्रीनगर: अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो मिलिटेंट मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने बिजबेहरा के कांदीपोरा में बुधवार को घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया, अभियान के दौरान आतंकियों की मौजूदगी का पता लगने पर उन्हें समर्पण का मौका दिया गया। लेकिन उन्होंने सुरक्षा बल पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।” उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण बुधवार को अभियान रोक दिया गया लेकिन रात भर घेराबंदी जारी रखी गई।

आतंकियों की पहचान
अधिकारी ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार सुबह छिपे हुए आतंकियों से कई बार समर्पण करने को कहा गया लेकिन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।” मारे गए आतंकियों की पहचान आदिल अहमद भट और जाहिद अहमद राठेर के तौर पर हुई। वे प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।

भरी मात्रा में असलहा बरामद
अधिकारी ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले, नागरिकों को यातना देने समेत आतंकवाद के कई मामलों में संलिप्त रहे थे। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस समेत कई सामग्री बरामद की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...