लखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेशलखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, ऑपरेशन जारी

Date:


लखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, ऑपरेशन जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में यूपी एटीएस ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों संदिग्धों के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। सूत्रों के अनुसार इन दोनों आतंकियों का हैंडलर पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है।आतंकियों के खिलाफ एटीएस की इस कार्रवाई के दौरान कमांडो भी शामिल है। दोनों के पास से प्रेशर कूकर बम के मटेरियल, विस्फोटक सामान के अलावा कुछ दस्तावेज तथा मोबाइल फोन भी एटीएस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

वसीम की तलाश में पहुंची थी ATS
कहा जा रहा है कि दोनों आतंकियों का कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं से भी ताल्लुक हो सकता है। जैसे ही एटीएस की कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोग भी यहां आ गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाया। जिस शख्स की तलाश में एटीएस यहां पहुंची उसका नाम वसीम बताया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन जारी
लखनऊ के काकोरी इलाके में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में की गई इस कार्रवाई में एटीएस ने पहले आसपास के मकानों को भी खाली कराया। सर्च ऑपरेशन से पहले पुलिस ने पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसर्मी तैनात कर दिए थे और इलाके की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है।

योगी हालात की ले रहे हैं जानकारी
अबतक जानकारी मिली है कि, ये मकान शाहिद नाम के शख्स का है, जो मलिहाबाद के रहने वाला है, यहां वो परिवार के साथ रहता है. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं. एडीजी प्रशांत कुमार भी मौके पर हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पल पल की जानकारी ले रहे हैं.

तीन साल पहले सैफुल्लाह का हुआ था एनकाउंटर
गौरतलब है कि तकरीबन तीन साल पहले इसी इलाके में सैफुल्लाह का एनकाउंटर हुआ था. 8 मार्च 2017 को करीब 12 घंटे ये मुठभेड़ चल थी. इस ऑपरेशन में संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह को मारा गिराया गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related