श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंंकवादियों को मार गिराया है।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों द्वारा राजमार्ग पर हमले की योजना के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने राजमार्ग के किनारे कई जगहों पर संयुक्त नाके स्थापित किए थे।
उसे पारिमपुरा में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया गया था. वह सुरक्षाबलों और आम नागरिकों पर हुए अनेक हमलों में शामिल था. वहीं उसने पूछताछ में ये भी बताया था कि मल्हूरा इलाके के घर में उसने अपनी एके 47 राइफल छिपा रखी है. जब सुरक्षाबल वहां पहुंचे तो भीतर एक आतंकी ओर मौजूद था, जिसकी पाकिस्तानी आतंकी के रूप में पुष्टि हुई थी. उन्होंने सुरक्षाबलों के आते ही फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में घर में मौजूद आतंकी और अबरार को मुठभेड़ में मार गिराया गया. मौके से 2 एके 47 और गोला बारूद मिला है.
सुरक्षाबलों को हाइवे पर हमले की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की चौकियों को सड़क किनारे लगाकर चेकिंग की जा रही थी, जिसमें अबरार पकड़ा . पारिमपोरा नाका पर एक वाहन रोका गया और उनकी पहचान पूछी गई. पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने बैग खोलने की कोशिश की और ग्रेनेड निकाला. पुलिस पार्टी तेजी से हरकत में आई और चालक और पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह लश्कर का शीर्ष आतंकी है.

