Site icon Buziness Bytes Hindi

Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेंज स्पेशल सेल टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के दो शार्प शूटरों को आज सोमवार को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों में से एक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी शामिल बताया जाता है। इसके अलावा वह राजस्थान में भी हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में शामिल था।

Read also: Uttarakhand News: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर चढ़ा उत्तराखंड पुलिस के हत्थे

सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका शगनप्रीत सिंह बीते दिनों कोर्ट पहुंचा है। उसने बताया कि अब उसकी जान को खतरा है। हाईकोर्ट में उसने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी।

शगनप्रीत ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा देने की मांग की थी। शगनप्रीत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से खतरा बताया। शगनप्रीत सिंह का आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई है। अब ये दोनों उसकी हत्या करवा सकते हैं।

Read also: Salman Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्‍नोई के बारे क्या बोले सलमान

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गत 28 जून को अमृतसर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया था। जहां से उसको छह जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 बुलंदशहर से खरीदी थी। हत्याकांड की जांच कर रही एजेंसियों को जानकारी पूछताछ के आधार पर मिली। लॉरेंस ने पश्चिमी उप्र के हथियार सप्लायर कुर्बान-इमरान गैंग की जानकारी भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई थी। लारेंस बिश्नोई गैंग अक्सर इसी गैंग से हथियार खरीदता रहा है।

Exit mobile version