Site icon Buziness Bytes Hindi

मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार


मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

गोरखपुर/कानपुर। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी रामगढ़ताल इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बताया गया कि दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने का प्रयास कर रहे थे। रामगढ़ ताल थाने के पास आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एसआईटी के हवाले कर दिया है जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी के 4 आरोपी पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Read also: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप पार्टी के पंकज गुप्ता को जारी किया समन

आरोपी छह पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग

वहीं कानपुर निवासी कारोबारी मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस की सराहना की है। मीनाक्षी ने मनीष गुप्ता की हत्या में आरोपी बाकी 4 पुलिसकर्मियों को भी जल्द गिरफ्तार करने और आरोपी छह पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है। मीनाक्षी का कहना है कि सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाये बगैर वह चैन से नहीं बैठेंगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Read also: थोड़ी सी चूक हम सभी को खलनायक बना देती हैः सीएम योगी

मीनाक्षी को सौंपा नियुक्ति पत्र

रविवार को केडीए के अधिकारियों ने मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी को उनके घर पहुंचकर नियुक्ति पत्र सौंपा। सीएम योगी ने मीनाक्षी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया था। मनीष की पत्नी मीनाक्षी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर नियुक्ति दी गयी है। सोमवार को मनीष गुप्ता की तेरहवीं के अगले दिन मंगलवार को मीनाक्षी केडीएम में पदभार ग्रहण करेंगी।

Exit mobile version