पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

फीचर्डपुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Date:


पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि एक नागरिक घायल हो गया।

स्वाचालिक हथियारों से लैस थे आतंकी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने टिकेन गांव में सुबह अभियान छेड़ा। सुरक्षा बल के जवान गांव में एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं।

एक नागरिक भी घायल
उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक नागरिक सादिक लोन घायल हो गया , जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी था।
इस बीच किसी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है। कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...