- कानपुर, बनारस सहित यूपी के कई हिस्सों में करा चुके हैं धर्म परिवर्तन
- पाकिस्तान की आईएसआई से मिलता था धर्म परिवर्तन कराने के लिए फंड
गरीब हिंदुओं के धर्म परिवर्तन कराने का खेल यूपी में जारी है. एटीएस की रडार में आए ऐसे ही गैंग को एटीएस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. एटीएस लखनऊ ने बताया कि गरीब हिंदुओं के धर्म परिवर्तन कराने की लीड मिली थी. एटीएस गिरोह तक पहुंचने के लिए लगातार अपने सूत्रों का एक्टिव किए हुए थी. रुपयों का लालच देकर ब्रेनवॉश कर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले दो मौलाना लखनऊ से एटीएस ने गिरफ्तार किया है. चार दिनों से लगातार लीड पर एटीएस काम कर रही थी तब जाकर इन धर्म के धंधेबाजों को अरेस्ट किया है. एटीएस की ओर से बताया गया कि इन मौलानाओं को पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी फंड दे रही थी.
बड़े मुस्लिम संगठन से जुड़ा है मौलाना
ब्रेनवॉश करके हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले दोनों मौलाना लखनऊ स्थित मुस्लिमों के बड़े संगठन से भी अटैच है. एटीएस के मुताबिक इन लोगों ने कबूल किया है कि वो एक हजार से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं. ये सभी लोग यूपी के कई हिस्सों से जुड़े हैं. खास बात यह है कि बड़ी संख्या में मूक बधिर और महिलाएं भी शामिल हैं.
Read also: हमास के झंडे का यूज नहीं किया जा सकेगा
विदेशों से हो रही फंडिंग
पकड़े गए मौलानाओं ने कबूला उन्हें विदेशों से इस काम के लिए फंडिंग होती है. आजम खां के गढ़ माने जाने वाले रामपुर के एक गांव में दो हिन्दु बच्चों का खतना कराने और उनका धर्मांतरण कराने की बात एटीएस अफसरों के मुताबिक आरोपी मौलानाओं ने कबूली है. दोनों मौलाना दावा इस्लामिक नाम से संस्था चलाते हैं. जिसके तार यूपी के कई इलाकों से जुड़े हैं.

