Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Accident News : कांवड पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर आज हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर लगने से हुआ। थाना सरधना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर आज एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया। जिसको पुलिस ने लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालात गंभीर देख उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

Also Read : Baba’s Bulldozer Against Illegal Parking: अतिक्रमण के खिलाफ गढ़ रोड पर गरजा बुलडोजर, होटल की अवैध पार्किग ध्वस्त

मुजफ्फरनगर के चरथावल इलाके के गांव कुल्हैड़ी निवासी परवेज , लुकमान व चरथावल निवासी तपनेश तीनों दोस्त बाइक से आज मंगलवार को सरधना जा रहे थे। सरधना थाना क्षेत्र अटेरना निवासी चालक विनय, विवेक व छोटू पुत्र ओमबीर बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्राली पर बोरिंग का सामान लेकर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना जा रहे थे। इसी दौरान यूपी 15 ईटी 4144 ट्रक चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को साइड मारी और उसको ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप के चालक ने ब्रेक ले लिया।

लेकिन ट्रक ने पिकअप के बराबर से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें परवेज व लुकमान की मौके पर मौत हो गई। जबकि तपनेश गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने थाने फोन किया और ट्रक चालक को पकड़ लिया। हालांकि, चालक के दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

Also Read : Viral On Social Media: खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव, देखे कैसे महिलाओं ने संभाला मोर्चा

इस दौरान जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कांवड़ मार्ग से जाम खुलवाया।  मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। ट्रैक्टर चालक विनय ने बताया कि ट्रक चालक ने ट्रैक्टर में तेजी से साइड मारी और ओवरटेक किया। अगर गंगनहर किनारे क्रश बैरियर नहीं लगे होते तो वह गंगनहर में समा जाते। टक्कर लगने से क्रश बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया।

Exit mobile version