सीएम योगी ने कहा, पूर्व सरकारों ने जनता के पैसे से अपने घर भर लिए
आगरा। इत्र कारोबारी के घर से बरामद करोड़ों रुपयों को लेकर आज सीएम योगी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच सालों से सत्ता से बाहर रहने वाले लोगों के घरों पर से दो-दो सौ करोड़ रुपए मिल रहे हैं। यह पैसा पांच साल तक सत्ता में रहते हुए इकट्ठा किया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 98वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके पैतृत गांव बटेश्वर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी कहा की आयकर विभाग के छापों में मिला पैसा जनता से लूटा हुआ धन है। गरीबों को आवास देने की जगह अपने घर भर लिये गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, यदि खेतों में रुपए उगते तो भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर के पास सबसे ज्यादा पैसा होता। सीएम ने कहा कि इतना पैसा मिलने का मतलब है कि इन लोगों ने सत्ता में रहते हुए खूब लूट खसोद की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने संस्कृत का पैसा कब्रिस्तानों को दे दिया। जब हमने संस्कृत विद्यालय स्थापित करने और योग्य आचार्य रखने की बात कही तो बताया गया कि पैसा नहीं था। उन पर खर्च होने वाला पैसा सरकार उर्दू अनुवादक रखने पर खर्च करती थी। कई लोग ऐसे भी थे जिनको उर्दू नहीं आती थी लेकिन फिर भी उन्हें नौकरी दे दी गई। उन्होंने जनता से सीधा पूछा कि उन्हें प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ मिला कि नहीं? उन्होंने वैक्सीन लगवाई है कि नहीं? देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पैतृत गांव में जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 230 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

