रायगढ़ में इमारत ढहने से अब तक दो की मौत, 18 के अभी भी फंसे होने की आशंका

फीचर्डरायगढ़ में इमारत ढहने से अब तक दो की मौत, 18 के...

Date:


रायगढ़ में इमारत ढहने से अब तक दो की मौत, 18 के अभी भी फंसे होने की आशंका

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड कस्बे में पांच मंजिला इमारत गिरने के एक दिन बाद भी बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हुए हैं। इस हादसे में 19 लोग अब भी लापता हैं। इस हादसे के बाद से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है। वहीं, दो लोगों की मौत होने की खबर है।

19 अब भी लापता
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और 19 लोग अब भी लापता हैं। राज्य आपदा प्रबंधन इकाई के मंत्रालय राज्य नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि महाड तहसील के काजलपुरा में ‘तारक गार्डन’ इमारत सोमवार देर शाम करीब सात बजे ढह गई।

ईमारत में थे 40 फ्लैट्स
अधिकारी ने बताया कि इमारत में करीब 40 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों को महाड के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जगह मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर काम कर रही है।

बचाव दल राहत कार्य में जुटा
इमारत के मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए विशेष उपकरणों के अलावा राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत लगभग 6 साल पुरानी है, जिसका निर्माण मुंबई के दो रियलटर्स ने किया था और यह शाम 6.05 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...