Site icon Buziness Bytes Hindi

दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराए दो बदमाश


दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराए दो बदमाश

कानपुर के बिकरु गांव में गुुरुवार देर रात 8 पुलिसकर्मी अपराधियों की गोलीबारी से शहीद हो गए है. पुलिस अपराधियों को ढूढ़ने के लिए लगातार कॉम्बिंग कर रही है. इस सम्बन्ध में आई जी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करके फरार बदमाशों से दोबारा पुलिस की मुठभेड़ हुई है. घटनास्थल से करीब चार किमी दूर एक जंगल में मुठभेड़ दो बदमाश मारे गए हैं, वहीं दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. उनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए हैं.

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2020/07/मोहित-अग्रवाल-आई-जी-कानपुर-रेंज.mp4

दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
देर रात से पुलिस की टीमें हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में जुटी हैं. इसी बीच सुबह सूचना मिली कि विकरू गांव से दो किमी की दूरी पर कुछ बदमाश छिपे हैं. पुलिस टीम ने घेराबंदी की. लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी.आईजी ने बताया कि इस मुठभेड़ में विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय और उसका साथी अतुल दुबे ढेर हुआ है. हालांकि, इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस के लूटे असलहे भी बरामद हुए हैं. बदमाशों के तीन और साथी थे, वे फरार हो गए. उनकी तलाश में शिवली एरिया में पुलिस टीम लगाई गई है.

Exit mobile version