Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में आज दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा, 18 नए केसों की पुष्टि


मेरठ में आज दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा, 18 नए केसों की पुष्टि

मेरठ: मेरठ में आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी और 18 नए केसों की पुष्टि हुई है| इस तरह मेरठ में कोरोना से मौतों की संख्या 63 हो गयी है| वहीँ कुल संक्रमितों की संख्या 835 हो गयी है|

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज हुए 265 सैंपल्स की टेस्टिंग में 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| मेरठ में इस समय 234 सक्रिय केस हैं जबकि 538 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं|

आज 584 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए वहीँ 900 सैंपल्स की टेस्टिंग रिपोर्ट पेंडिंग है| इतने अधिक सैंपल्स की रिपोर्ट क्यों पेंडिंग है इसपर स्वास्थ्य विभाग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका| मरने वालों में एक 80 साल और दूसरा 59 साल का व्यक्ति था|

Exit mobile version