Site icon Buziness Bytes Hindi

Patna Latest News: दो लड़कों ने साथ रचा ली शादी, मंदिर में लिए फेरे और साथ रहने की खाई कसम

पटना। बड़े शहरों में समलैंगिक विवाह के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन अब समलैंगिक विवाह के मामले छोटे शहरों में आने लगे हैं। इसका प्रचलन बिहार में भी शुरू हो गया है। ताजा मामला बिहार के मोकामा का है। जहां दो युवकों ने मंदिर में भगवान को साक्षी मान शादी रचा ली है। इस दौरान दोनों ने साथ रहने और एक—दूसरे का जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाई। ऐसी शादी की खबर लगते ही आसपास के लोग हैरान हो गए। कई लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि इस तरह की शादी से समाज में बुरा असर पड़ेगा।

Read also: Lesbian Sisters Got Married: घर से भागकर समलैंगिक बहनों ने की शादी, पुलिस परिजनों को इस हालत में मिली

जानकारी के अनुसार मोकामा नगर परिषद इलाके के मैनक टोला निवासी राजा कुमार 22 वर्षीय ने चार दिन पहले अपने पुरुष मित्र से चोरी-छिपे शादी कर ली। कुछ दिन तक इस बात की भनक किसी को नहीं लगी। हालांकि दो दिन बाद दोनों की गतिविधियों से लोगों को शक हुआ तो यह बात सभी जगह फैल गई। राजा ने सुमित कुमार नामक युवक से शादी की है जो कि मोकामा के गुरुदेव टोला का निवासी है। शादी के बाद दोनों लहेरिया टोला में एक किराया का कमरा लेकर रह रहे हैं।

Read also: UP News: सस्ती सहानुभूति पाने के लिए मुस्लिम परिवार ने गढ़ी ये कहानी, एसएसपी को सामने आकर देनी पड़ी सफाई

बताया जाता है कि दोनों में से किसी ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी नहीं दी है। दोनों का कहना है कि अगर परिवार के सदस्यों को पता चल जाता तो वे लोग विरोध करेंगे। इसलिए दोनों ने शादी की बात को छिपाकर रखा। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही शादी को सार्वजनिक करेंगे। यदि परिवार वाले विरोध करते हैं तो हम लोग साथ रहेंगे और एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ेंगे। दोनों ने कहा कि कोई कितनी कोशिश क्यों न करें हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं होंगे।

Exit mobile version