Site icon Buziness Bytes Hindi

फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी करने के नाइजीरियन सहित दो आरोपित गिरफ्तार


फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी करने के नाइजीरियन सहित दो आरोपित गिरफ्तार

नाइजीरियाई युवक सहित दो गिरफ्तार

हापुड़। हापुड़ पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग फेसबुक पर महिला की फेक ID बनाकर सीधे-साधे लोगों से ठगी करते थे। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ठग गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि पिलखुवा थाना पुलिस एवं साईबर सैल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर डासना पुल के नीचे से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग खुद को मजबूर विदेशी युवती बताकर फेसबुक पर लोगों से दोस्ती करते थे और माैका मिलते ही ठगी को अंजाम देते थे।

पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रशांत पुत्र मिश्री सिंह निवासी भटहट थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर‚ एवं विदेशी युवक अबेहोर प्रिंस पुत्र अबेहोर निवासी इरेगा स्ट्रीट बोजी एग्बोर डेल्टा स्टेट नाइजीरिया (नाइजीरियन) है। जो हाल ही में आस्था हॉस्पिटल के पीछे विकासपुरी दिल्ली में रह रहा था। ठगी करने वाले अपराधियों के पास से तीन ATM कार्ड‚ 5 मोबाइल‚ 118000 की नगदी और तीन फर्जी बैंक खातों में 312405 रूपए मिले हैं। पुलिस का कहना है कि बीते दिन कृष्णपाल सिंह फौजी निवासी जटपुरा थाना पिलखुवा से पकड़े गए ठगों ने फेसबुक पर युवती बनकर दोस्ती की थी। और 340700 रूपए ठग लिए थे। इस संबंध में पीड़ित कृष्णपाल ने थाना पिलखुवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शातिर ठगों के साथ अन्य लोग भी शामिल है, जिनके बारे में जानकारी की जा रही हैं। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

Exit mobile version