अनुराग, कंगना में हुई ट्विटर वार

बॉलीवुडअनुराग, कंगना में हुई ट्विटर वार

Date:


अनुराग, कंगना में हुई ट्विटर वार

कंगना रनौत पर एक कहावत एकदम फिट बैठती है कि ‘आप उनसे नफरत कर सकते है…आप उनसे मोहब्बत कर सकते है लेकिन आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते है।’ कंगना रनौत इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव है और उनके हर एक ट्वीट पर हमेशा बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम जनता की नजर रहती है। बीती रात एक ट्वीट के चलते ही कंगना रनौत और अनुराग कश्यप के बीच तीखी बहस हो गई है। अनुराग कश्यप के नाम ट्वीट पर ट्वीट किए जाने के बाद आखिर में कंगना रनौत ने उनसे कहा ‘आप हल्दी का दूध पीओ और सो जाओ।’

कंगना रनौत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है, ‘मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं नहीं कभी करूंगी! जय हिंद।’ अनुराग कश्यप की नजर जैसे ही कंगना रनौत के इस ट्वीट पर पड़ी उन्होंने जवाब में लिखा, ‘बस एक तू ही है बहन-इकलौती मणिकर्णिका । तू ना चार पाँच को ले के चढ़ जा चीन पे।देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं । दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफ़र है बस LAC का। जा शेरनी। जय हिंद।’

कंगना रनौत यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने अनुराग कश्यप को जवाब दिया, ‘ठीक है मैं बॉर्डर पे जाती हूँ आप अगले अलिम्पिक्स में चले जाना, देश को गोल्ड मडेलस चाहिए हा हा हा यह सब कोई बी ग्रेड फ़िल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो मेटफ़ॉर्ज़ को लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कबसे हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफ़ी चतुर थे।’

अनुराग कश्यप ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, ‘तेरी जिंदगी ही अब मेटाफोर हो गई है बहन। हर कही बात भी मेटोफोर है। हर इल्जाम मटोफोर है। इतना मेटोफोर दे मारा है तुमने ट्विटर पे कि जनता अब बेरोजगारी जेनरेटर को तुम्हारा डायलॉग राइटर कहने लग गई है। जब की मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता तुम कितने अच्छे से बात को घुमाया करती हो।’ कंगना रनौत ने अपने जवाब में लिखा, ‘ओह…मुझे दिख रहा है कि अब तुम्हारा इमोशनल मेल्टडाउन हो रहा है। तुम्हारी बातों का कोई सिर-पैर नहीं है। मैं इसे और गंदा नहीं करना चाहती हूं। मैं पीछे हटती हूं। कृपया हल्दी का दूध पीओ और सो जाओ। कल का दिन नया होगा।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related