Twitter: रुक गया ट्विटर के बिकने का सौदा, फर्जी अकाउंट बने हैं वजह

इंटरनेशनलTwitter: रुक गया ट्विटर के बिकने का सौदा, फर्जी अकाउंट बने हैं वजह

Date:

बीते दिनों से अगर किसी बात की चर्चा है तो वह है ट्विटर का बिकना, वहीं इसे टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क बड़े सौदे में खरीदने की घोषणा की थी। वहीं अब जो खबर निकल करके सामने आ रही है वह काफी हैरान करने वाली है, क्योंकि एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा है कि ट्विटर के खरीदने का सौदा फिलहाल में रोक दिया गया है।

वहीं उन्होंने इसका कारण देते हुये कहा है कि इसका कारण इस प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट की अधूरी जानकारी के कारण हुआ है, इसके साथ ही उन्होंने गणना का हवाला देते हुये कहा है कि मौजूदा समय में ट्विटर में फर्जी या स्पैम अकाउंट 5 फीसद से कम हैं। वहीं इसके बाबत ट्विटर ने जानकारी साझा करते हुये कहा था कि पहली तिमाही के दौरान इसके मोनेटाइजेबल के दैनिक सक्रिय सदस्यों में फर्जी खाताधारकों की संख्या 5 फीसद से कम रही है, इसके साथ ही इस तिमाही में 22.90 करोड़ यूजर्स तक विज्ञापन भी पहुँचाये गये।

इसके साथ ही मस्क ने भी इस बात पर जोर दिया था कि जल्द ही फर्जी खातों को इस प्लेटफॉर्म से निष्कासित किया जायेगा। वहीं एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है, जिसके बाद से ट्विटर के दो बड़े अधिकारियों को हटाया भी गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...