Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्विटर ने वेबसाइट से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाने वाला नक्शा हटाया


ट्विटर ने वेबसाइट से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाने वाला नक्शा हटाया

नई दिल्ली: ट्विटर ने अपनी वेबसाइट से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाने वाला भारत का गलत नक्शा हटा दिया है. दरअसल आज ‘Tweep Life’ पर दिखने वाले नक्शे में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया जा रहा था जिसके बाद ट्विटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी थी. हालांकि अब बताया जा रहा है कि ट्विटर की वेबसाइट से इस गलत नक्शे को हटा दिया गया है.

वित्तीय दंड का सामना करना पड़ सकता है
ये मामला ऐसे समय में सामने आया जब ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच पहले से कई विवाद चल रहे हैं. ऐसे में इन मामले नए विवाद को हवा दे दी. जानकारी के मुताबिक ट्विटर को वित्तीय दंड का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा इसके अधिकारियों को सात साल की जेल और आईटी नियमों की धारा 69 ए के तहत अवरुद्ध भी किया जा सकता है.

पहले भी ट्विटर कर चूका है गुस्ताखी
इससे पहले भी एक बार ट्विटर को देश का गलत मैप दिखाने को लेकर चेतावनी दी गई थी. सरकार ने कहा था कि ये देश की संप्रभुता और अखंडता से जुड़ा मामला है. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर को चेतावनी दी थी.

Exit mobile version