Site icon Buziness Bytes Hindi

Twitter ने स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी किया खास इमोजी


Twitter ने स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी किया खास इमोजी

नई दिल्ली : भारत इस बार 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।ऐसे में हर कोई इस खास मौके को खास तरीके से सेलिब्रेट करता है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के इस साल के खास मौके पर Twitter India ने भारतीय सेनाओं के सम्मान में एक खास इमोजी जारी किया है।

यह इमोजी नई दिल्ली के इंडिया गेट के निकट स्थित स्मारक – नेशनल वार मेमोरियल (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) का एक चित्र है। इमोजी का डिज़ाइन स्मारक की सबसे आंतरिक संरचना,‘अमर चक्र’ को प्रदर्शित करता है।

इमोजी 18 अगस्त तक रहेगा लाइव

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इमोजी लांच करेंगे। इमोजी 18 अगस्त तक लाइव रहेगा और अंग्रेजी तथा कई भारतीय भाषाओं, जैसे हिंदी, तमिल, उर्दू, कन्नड़, पंजाबी, मराठी, मलयालम, बंगाली, तेलुगू, गुजराती व उड़िया में उपलब्ध होगा।

दुनिया भर के भारतीय स्वतंत्रता दिवस वार्तालाप में भाग ले पाएंगे और हैशटैग्स #IndiaIndependenceDay, #स्वतंत्रतादिवस, #சுதந்திரதினம், #یوم آزادی, #ಸ್ವಾತಂತ್ರ್ಯದಿನ, #ਸੁਤੰਤਰਤਾਦਿਵਸ, #स्वातंत्र्यदिन, #സ്വാതന്ത്ര്യദിനം, #ସ୍ୱାଧୀନତାଦିବସ, #స్వాతంత్ర్యదినోత్సవం, #સ્વતંત્રતાદિવસ, #স্বাধীনতাদিবস, #IDay2020, #NationalWarMemorial और #SaluteTheSoldier का प्रयोग कर के इमोजी के साथ उत्सव मना सकेंगे।

Exit mobile version