Site icon Buziness Bytes Hindi

Twitter.com से X.com: Twitter का नया नाम X.com, चिड़िया की जगह दिखेगा X

jl2406

Twitter new name X official: ट्विटर अब X के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर डोमेन अब Twitter.com से X.com हो गया। यदि x.com पर विजिट करे तो यह twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा। एलन मस्क ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। Twitter के मालिक एलन मस्क ने Twitter में बदलावों के बीच इसका नाम बदल दिया। ट्विटर को अब X के नाम से जाना और पहचाना जाएगा। ट्विटर का डोमेन अब Twitter.com से X.com हो गया। Twitter के आधिकारिक हैंडल प्रोफाइल फोटो X वाली हो गई है। यह नाम एक्स कर दिया है। हालांकि हैंडल अभी @twitter है। क्योंकि हैंडल को बदला नहीं जा सकता। एलन मस्क ने Twitter HQ की फोटो शेयर की है जिस पर laser light से X लोगो बना हुआ है। Twitter के लोगो को एलन मस्क ने बदलने की तैयार कर ली है। मस्क ने ट्वीट करके Twitter लोगो बदलाव का संकेत दिया था। पहले मस्क ने लिखा था कि जल्द हम twitter brand और सभी पक्षियों को अलविदा कहेंगे।

क्या चाहते हैं एलन मस्क

एलन मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद से वे ट्विटर से रेवेन्यू जेनरेट करने के लिए जूझ रहे हैं। रेवेन्यू के लिए एलन मस्क ने ब्लू टिक को पेड किया। अब सिर्फ उसे ब्लू टिक मिलेगा जो पैसे देगा। इसके अलावा एलन मस्क ने फ्री अकाउंट से ट्वीट करने और ट्वीट देखने पर लिमिट लगा दी है।

इसी के साथ डायरेक्ट मैसेज को पेड करने की तैयारी है। एलन मस्क ने कटौती के लिए मालिक बनते ही कई बड़े अधिकारियों को Twitter कंपनी से निकाला था। जिसमें भारतीय मूल के ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल शामिल थे। एलन मस्क ने ट्विटर का नया लोगो जारी करेंगे।
एलन मस्क ने ट्विटर प्रोफाइल में एक्स का लोगो लगाया है। एलन मस्क ट्विटर को सुपर एप बना सकते हैं। जिसके बाद एक प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी। आमतौर पर सुपर एप की परिभाषा है कि एक एप में ग्रोसरी से लेकर सोशल मीडिया और ट्रैवल तक की सेवाएं मिलेंगी।

Exit mobile version