Twitter ने भारत समेत चुनिंदा देशों में शुरू किया वॉयस मैसेज का फीचर

बिज़नेसTwitter ने भारत समेत चुनिंदा देशों में शुरू किया वॉयस मैसेज का...

Date:


Twitter ने भारत समेत चुनिंदा देशों में शुरू किया वॉयस मैसेज का फीचर

नई दिल्ली: ट्विटर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट मैसेजेस (DMs) में नया वॉयस मैसेज का फीचर शुरू किया है. यूजर्स अब वॉयस डीएम भेज सकते हैं, जो अधिकतम 140 सेकेंड लंबे होने चाहिए. इस फीचर को एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है. वर्तमान में, नए फीचर को कुछ चुनिंदा देशों में शुरू किया जा रहा है, जिनमें भारत, ब्राजील और जापान शामिल हैं.

ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीश महेश्वरी ने नए फीचर पर कहा कि भारत ट्विटर के लिए प्राथमिकता वाला देश है और इसलिए वे लगातार नए फीचर्स को टेस्ट कर रहे हैं और सेवा पर लोगों के अनुभव से सीख रहे हैं. वे देश में डीएम में वॉय मैसेज का फीचर लाकर उत्सुक हैं, जिससे लोगों को खुद को व्यक्त करने का नया तरीका मिले और उन्हें किसी व्यक्ति का आवाज सुनकर भावनाओं के जरिए कनेक्ट होने में मदद मिले.

एंड्रॉयड यूजर्स वॉयस रिकॉर्डिंग आइकन पर टैप करके मौजूदा या नई चैट में वॉयस मैसेज भेज सकते हैं. एक बार ऑडियो मैसेज खत्म हो जाता है, तो उन्हें दोबारा आइकन पर टैप करके भेजना होगा. दूसरी तरफ, iOS यूजर्स के पास भी प्रेस और होल्ड करके मैसेज को रिकॉर्ड करने का विकल्प है. इसके बाद उसे भेजने के लिए स्वाइप और रिलीज करना होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...