Site icon Buziness Bytes Hindi

Twitter in Trouble: बंद हुए ट्वीटर के ऑफिस, सैकड़ों कर्मचारियों का इस्तीफ़ा

elon musk

Tesla इंक और स्टार एक्स के सीईओ एलन मस्क ने जबसे ट्विटर का अधिग्रहण किया है उसके सितारे गर्दिश में हैं. मस्क के अजीबो गरीब फरमानों और प्रयोगों से ट्विटर एक मज़ाक बनता जा रहा है, अब नए डेवलपमेंट में यह हुआ कि ट्विटर में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफे देकर मस्क की परेशानियों को और बढ़ा दिया। इन इस्तीफों के कारण ट्विटर के सभी कार्यालय अस्थायी रूप से बंद करने पड़े हैं.

इस्तीफ़ा देने वाले कर्मचारियों को चेतावनी

ट्विटर के तरफ से कहा गया है कि सभी कार्यालय तत्काल प्रभाव से बंद किये जाते हैं, ट्विटर ने हालाँकि इसके लिए कोई वजह नहीं बताई है. बता दें कि इससे पहले एलन मस्क ने वर्क फ्रॉम होम ख़त्म कर 12 घंटे की ड्यूटी का फरमान जारी किया था, कहा जा रहा है कि इन नए फरमानों की वजह से ट्विटर कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफे दिए हैं. अभी यह नहीं पता चला है कि कुल कितने कर्मचारियों ने इस्तीफ़ा दिया है, वहीँ ट्विटर की तरफ से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दी गयी है कि वह सोशल मीडिया पर ट्विटर के बारे में कोई भी जानकारी शेयर करने से बचें.

21 नवंबर को खुलेंगे ऑफिस

ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को जो मेसेज भेजा है उसके अनुसार सभी ऑफिसों का बैज एक्सेस बंद कर दिया गया है, ऑफिस अब सोमवार यानि 21 नवंबर को खुलेंगे, ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को उनकी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए शुक्रिया भी कहा है और उम्मीद जताई है कि वह अपने ग्रुप में या सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर ट्विटर से जुडी कोई भी जानकारी को शेयर करने से बचेंगे. नौकरी छोड़ने वालों में से कुछ लोगों ने कहा है कि उनके पास बहुत से विकल्प हैं, उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा है, ट्विटर में अब भविष्य नहीं है.

Exit mobile version