Site icon Buziness Bytes Hindi

Twitter:ट्विटर ने गिलगित-बाल्टिस्तान को बताया Indian क्षेत्र , पाकिस्तानी अधिकारियों के Twitter खाते ब्लॉक

jl1013

Twitter News: ट्विटर ने आज गिलगित-बाल्टिस्तान को भारतीय क्षेत्र बताया है। Twitter ने आज पाकिस्तानी अधिकारियों के खाते भी ब्लॉक कर दिए। एलन मस्क की अगुआई वाली माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने पाकिस्तान को झटका दिया है। सोशल मीडिया कंपनी Twitter ने गिलगित व बाल्टिस्तान को भारतीय नक्शे में दिखाया। इसके साथ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने इस क्षेत्र के पाकिस्ताना सरकार के अधिकारियों के खातों को ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, इस मामले में पाकिस्तान सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि यह समस्या सिर्फ कुछ लोगों के मोबाइल पर आ रही है।

Twitter हैंडल खाते बैन, पाकिस्तान सरकार के अधिकारी परेशान

बताया जा रहा है कि जब इलाके के Twitter यूजर ट्वीट कर रहे हैं तो उनकी लोकेशन पाकिस्तान की बजाय भारतीय क्षेत्र जम्मू कश्मीर बतायी जा रही थी। इस दौरान पाकिस्तान सरकार से जुड़े खाते नहीं खुल रहे थे। Twitter यूजर्स की तरफ से पाकिस्तानी सरकार से जुड़े खातों तक पहुंच बनाने की कोशिश करने पर उन्हें जवाब मिल रहा था कि कानूनी मांग के तहत भारत में Twitter अकाउंट पर रोक लगी है।

बता दें कि भारत में मार्च 2023 में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल्स को बैन किया गया था। कई Twitter यूजर्स ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर Twitter केक स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

Exit mobile version