नई दिल्ली: बॉलीवुड सहित कई टीवी सितारे खरनाक कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं. अब खबर है कि टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस श्रेनु पारिख भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्रेनु पारिख ने खुद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. इस खबरे के आने के बाद श्रेनु पारिख उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं.
श्रेनु पारिख ने लिखा: “सभी लोग कुछ समय के लिए दूर हो गए हैं, लेकिन बग्गर ने मुझे नहीं बख्शा .. कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं. अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है ठीक हो रही हूं. मुझे और मेरे परिवार वालों के लिए प्रार्थना करें. मैं सभी कोरोना योद्धाओं की बहुत आभारी हूं, जो इन डरावने समय के दौरान भी मरीजों के साथ दया का व्यवहार कर रहे हैं.” श्रेनु पारिख ने इस तरह इस बात की जानकारी फैन्स से साझा की है.

