टीवी सीरियल्स की जानीमानी अदाकारा अनीता हसनंदानी ने अब एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला महामारी की वजह से नहीं बल्कि अपने बेटे की वजह से लिया है, वो अपने बेटे के साथ घर पर रहना चाहती हैं। नागिन, ये हैं मोहब्बतें सीरियल से फैंस का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस अनीता ने कहा कि मैंने पहले ही फैसला लिया था कि जब भी मेरा बेबी होगा तब मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगी। मैं हमेशा से एक मां बनने पर फोकस करना चाहती थी। सच कहूं तो इस समय काम मेरे दिमाग में सबसे आखिरी में आता है, मैं नहीं जानती मैं कब वापसी करुंगी।
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एक्टिंग से किया किनारा

