Site icon Buziness Bytes Hindi

टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता कोरोना की गिरफ्त में


टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता कोरोना की गिरफ्त में

कोरोना वायरस ने ‘इश्कबाज’ फेम अदिति गुप्ता को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। टीवी एक्ट्रेस की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर रखा है। अदिति ने इस बात की पुष्टि की है। अदिति में पहले COVID 19 के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन बाद में जब उन्होंने जांच कराई तब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

अदिति ने बताया, ‘जिस समय मेरी सूंघने की क्षमता कम हो गई, तब मैंने अपनी जांच कराई। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया। सात से आठ दिन हो गए हैं और मैं तब से एक ही कमरे में बंद हूं।’ अदिति ने आगे कहा कि वो सभी चिकित्सा दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं, जिससे आंशिक तौर पर उनके सूंघने की क्षमता वापस आ रही है।

अदिति गुप्ता ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘कुबूल है’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, और ‘अनुपमा’ जैसे टीवी सीरियलों काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस घर-घर काफी मशहूर हैं और अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं।

Exit mobile version