टीवी एक्टर-मॉडल समीर शर्मा ने किया सूइसाइड

बॉलीवुडटीवी एक्टर-मॉडल समीर शर्मा ने किया सूइसाइड

Date:


टीवी एक्टर-मॉडल समीर शर्मा ने किया सूइसाइड

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद अब टीवी इंडस्ट्री के मशहूर और नौजवान आर्टिस्ट की मौत की खबर आयी है । खबर के अनुसार टीवी एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।

पंखे से लटका मिला शव
समीर शर्मा का शव बुधवार रात को उनके घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। वह मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रह रहे थे। उनकी बॉडी किचन की छत से लटकी मिली है। अभी एक्टर के निधन का पता नहीं चल पाया है।

चौकीदार ने सबसे पहले देखा
44 वर्षीय समीर शर्मा ने बुधवार रात को मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली। मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था। एक्टर ने फरवरी में ही ये घर किराए पर लिया था।

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे
समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया है। एक्टर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में सौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे। समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी। वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related