Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Vidhan Sabha: सदन में अखिलेश-योगी के बीच चली ठिठोली

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज ख़ास दिन है क्योंकि आज का दिन महिलाओं के लिए रखा गया है. सिर्फ महिला विधायक ही आज सदन को सम्बोधित करेंगी। मगर उससे पहले आज मज़ाक में सही मगर नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव के बीच कटाक्षों का एक दौर चला. दोनों ने एक दूसरे के ऊपर ठिठोली करते हुए खूब निशाना साधा और इन दोनों के बीच कुछ मिनट की ठिठोली का सदन में मौजूद विधायकों ने खूब आनंद उठाया।   

दरअसल चर्चा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को याद दिलाते हुए कहा कि स्पीकर महोदय ने आज का दिन सम्मानित महिला विधायकों के लिए आरक्षित किया है इसलिए सदन में मौजूद पुरुष विधायकों से अपेक्षा की जाती है कि कम से कम आज शोरगुल के बीच महिलाओं की आवाज़ को नहीं दबाएंगे और उनकी बातों को सुनेंगे. मुख्यमंत्री ने आगे हँसते हुए कहा कि जो आपके लायक होगा उसे स्वीकार कर लीजियेगा और घर जाकर अपनी गलती को सुधारते हुए कान पकड़कर माफ़ी मांग लीजिएगा। मुख्यमंत्री की इस बात पर लोग ठहाका मारकर हंस पड़े मगर नेता विपक्ष अखिलेश ने इस बात पर फ़ौरन कटाक्ष किया और पूछा कि मुख्यमंत्री जी को यह बातें कैसे पता हैं, उनके बगल वाले भी नहीं बता सकते यह बातें (बगल में सुरेश खन्ना बैठे हुए थे). अखिलेश की इस चुटकी का भी लोगों ने खूब मज़ा लिया।    

बारी अब मुख्यमंत्री की थी, उन्होंने अखिलेश चुटकी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लग रहा है कि ऐसा लग रहा है कि सुरेश खन्ना जी ने आपको निमंत्रण नहीं दिया, शायद वो रिसेप्शन का निमंत्रण आपको देना भूल गए होंगे. योगी के इतना कहने पर अखिलेश ने फिर जवाबी तीर छोड़ा और बोले जितिन वहीं से आते हैं लेकिन उन्होंने कभी बताया नहीं.

Exit mobile version