turkiye carries out drone attack: तुर्किये ने इराक के कुर्दिस्तान में ड्रोन हमला किया है। जिसमें तीन नागरिकों की मौत हुई है।
इराकी आतंकवाद विरोधी सेवा के अधिकारी ने जानकारी दी है कि तुर्किये ने शुक्रवार को कुर्दिस्तान में ड्रोन हमला किया है। हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के वरिष्ठ सदस्य समेत तीन लोगों की मौत हुई है।
तुर्किये ने इराक पर ड्रोन हमला किया है। इराकी आतंकवाद विरोधी दल ने हमले की पुष्टि की है। मीडिया के अनुसार, इराकी आतंकवाद विरोधी सेवा के अधिकारी ने बताया कि तुर्किये ने कुर्दिस्तान पर ड्रोन हमला किया है। हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के सदस्य सहित तीन लोगों की मौत हुई है। विदेशी मीडिया के मुताबिक, उत्तरी इराक में कुर्द आतंकवादियों के खिलाफ इस हफ्ते ये पांचवा ड्रोन हमला किया है।
पाकिस्तानी सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तान के आईएसपीआर ने जानकारी दी है कि बलूचिस्तान के केच में एक खुफिया ऑपरेशन में जुटे दो आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तानी से मिली जानकारी के अनुसार केच के मजाबंद रेंज क्षेत्र में 10-11 अगस्त को सेना ने इस ऑपरेशन अंजाम दिया है। आईएसपीआर का कहना है कि सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। हमले में एक आंतकी घायल हुआ है। सैन्य टुकड़ी ने भारी मात्रा में हथियार-गोले बारूद बरामद किया है। बताया जाता है कि बलूचिस्तान के केच जिले में फरवरी 2022 में 10 सुरक्षाकर्मी आतंकियों के हाथों मारे गए थे। पाकिस्तानी सैन्य इतिहास में एक दिन में इतनी मौतें सुरक्षा कर्मियों की कभी नहीं हुई है।
