लाइफस्टाइल डेस्क। Wajan Kam Karne Ka Tarika – वज़न घटाना कोई आसान काम नहीं है, सही वज़न बनाए रखने के लिए लोग कई जतन करते है। लेकिन फिर भी उनका ज़िद्दी फैट्स कम नहीं होता, अगर आप भी इसी समस्या से परेशान है तो एक बार तुलसी का इस्तेमाल करे। तुलसी एक चमत्कारी औषधि है, ये सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए भी तुलसी का इस्तेमाल करते है। अगर आप रोज़ाना पानी में तुलसी मिलाकर पिए तो कई फायदे मिल सकते है। साथ ही वज़न घटने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते है, जाने कैसे।
Read also: वज़न घटाने में होगी आसानी, अपनाएं ये टिप्स
तुलसी में प्राकृतिक कैमिकल्स होते हो, जो आपका मोटापा कम करने में मदद करते है। इसीलिए सुबह की शुरुआत तुलसी का पानी पीने से करनी चाहिए, ऐसा करने से शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और मोटापा कम होता है।
आपको बता दे तुलसी के पानी का नियमित सेवन से तनाव से मुकति मिलती है, ये मस्तिष्क के काम को बेहतर बनता है। इसके अलावा, तुलसी में एक्सपेक्टॉरेंट और एंटीट्यूसिव गुण होते हैं, जो आपको कफ, इरिटेशन से निजात दिलाते है। ये सर्दी और संबंधित संक्रमणों को भी दूर करता है।
Read also: एलोवेरा का सेवन से घटेगा वज़न, जाने कैसे?
तुलसी का पानी इस तरह बनाए –
आप रात में एक गिलास पानी में तुलसी की 3 – 4 पत्तियां डालकर रख दें और बस इस पानी को सुबह छान कर पिएं। अगर आपको सर्दी-ज़ुकाम की शिकायत रहती है तो तुलसी के पानी को उबालकर पिए काफी फायदा मिलेगा।

