तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्व रखता है, इसके साथ ही इसके पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है और यह औषधीय गुणों से भरपूर भी है। दूसरी ओर तुलसी का पौधा भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय पौधा माना गया है, जहाँ बिना तुलसी के भगवान विष्णु की पूजा सम्पूर्ण नहीं मानी जाती है।
वहीं तुलसी का पौधा घर में स्थापित करने से सुख, समृद्धि, धन आदि की कभी कमी नहीं होती है, इसके साथ ही तुलसी कई अन्य कार्यों के लिये भी जानी जाती है।
आर्थिक तंगी का कर रहें हैं सामना तो चढ़ाये जल-
अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी और किसी तरह के रोग का सामना कर रहें हैं तो आप तुलसी में नियमित जल चढ़ाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।
इच्छापूर्ति करती है तुलसी-
अगर आपकी इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो अपनी शरीर के लंबाई इतना पीला धागा लें, और उसे 108 गांठ बाँधकर उसे तुलसी के पौधे में बाँध दें, जैसी ही आपकी इच्छा पूरी हो जाये तो उसे खोल दें।
धन की प्राप्ति कराती है तुलसी-
अगर आप मौजूदा समय में आर्थिक तंगी से जूझ रहें तो एक उपाय करने से तुलसी का पौधा आपकी यह समस्या को हल कर सकता है। वहीं सुबह सुबह 4 पत्ती तुलसी को तोड़कर उसे एक पीतल के पात्र में 24 घंटे के लिये छोड़ दें, इसके बाद इस जल का छिड़काव पूरे घर में करें।
