Site icon Buziness Bytes Hindi

इस समय टीटी नहीं चेक कर सकता है आपका टिकट:- रेलवे

बाजार:- आज के समय मे जब भी कोई व्यक्ति लंबी यात्रा करता है तो वह सबसे पहले ट्रेन की यात्रा को चुनता है। क्योंकि ट्रेन की यात्रा एक ऐसी यात्रा है जो की सुरक्षित और आरामदायक मानी जाती है। वही रेलवे अक्सर यात्रियों के लिए अपने नियमों में परिवर्तन करती रहती है और कई बार इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाती जिसके चलते उन्हें कई प्रकार की समस्याओं को झेलना पड़ता है। वही आज हम आपको रेलवे के उस नियम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके अनुसार आपकी सींट पर कोई भी व्यक्ति नहीं बैठ सकता है।
रेलवे नियम के अनुसार रात के 8 बजे से सुबह 6 बजे तक यदि आप ट्रेन की यात्रा कर रहे हैं तो आप मिडिल बर्थ को खोल सकते हैं. यानी यद‍ि आपकी लोअर बर्थ है तो रात 10 बजे के बाद म‍िड‍िल बर्थ या अपर बर्थ वाला यात्री आपकी सीट पर नहीं बैठ सकता। वही अगर कोई यात्री आपकी सींट पर बैठा है तो आप उसे रेलवे के नियमों की हिदायत देकर अपनी सींट से हटा सकते हैं। वही अगर मिडिल बर्थ वाला पैसेंजर अपनी सीट खोलता है, तो भी आप उसे रेलवे का न‍ियम बताकर मना कर सकते हैं।
वही कई बार हम जब ट्रेन का सफर करते हैं तो अक्सर टीटी चेकिंग के लिए आता है और सोते वक्त हमे जगा देता है और हमसे टिकट मांगता है। टीटी के इस व्यवहार से हमारी नींद खराब हो जाती है और हमे कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। रेलवे मैन्‍युअल के अनुसार टीटीई रात 10 से सुबह 6 बजे तक यात्रियों के सोने के दौरान टिकट चेक नहीं कर सकता. लेकिन यद‍ि आपकी यात्रा रात 10 बजे के बाद शुरू होती है तो रेलवे का यह न‍ियम लागू नहीं होता. व‍िशेष पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में भी टीटीई 10 बजे के बाद चेक‍िंग कर सकता है।
इसके अलावा अब रेलवे ने अपने नियमो में परिवर्तन किया है और कहा है कि रात 10 बजे के बाद ब‍िना ईयर फोन के गाने सुनने या वीड‍ियो देखने पर पाबंदी लगी रहेगी। रेलवे के न‍ियमानुसार आप रात 10 बजे के बाद ब‍िना ईयर फोन के न ही गाना सुन सकते हैं और न ही वीड‍ियो देख सकते हैं. रात में तेज आवाज में बात करना भी अलाउड नहीं है।
Exit mobile version